भाटापारा: बड़ी संख्या में गायों की मौत, मलिकार्जुन खड़गे की सभा के बाद बांटे गए थे फूड पैकेट्स, बीजेपी ने खोला मोर्चा
भाटापारा-छत्तीसगढ़ के भाटापारा सुमाभाठा में 28 सितंबर को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे की सभा के बाद खुले में फेंके गए फूड पैकेट्स को खाने से बड़ी संख्या में गायों की मौत हुई है।
मामले में भाटापारा के ग्रामीणों का आरोप है कि मलिकार्जुन खड़गे की सभा के बाद प्लास्टिक के डिब्बे में फूड पैकेट्स बांटे गए थे। जिसे कई लोगों ने खुले में फेंक दिया। इस दूषित भोजन के खाने से ही गायों की मौत हुई है। मामले में फूड प्वाइजनिंग की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों का कहाना है कि 40 से ज्यादा गायों की मौत हुई है। मामले में बीजेपी ने कांग्रेस सरकार को घेरा,और लगभग 45 मिनट तक रायपुर भाटापारा मार्ग में भाजयूमो कार्यकर्ताओं ने जाम किया तब जाकर प्रशाशन वहां पहुची..
भाजयूमो पूर्व जिलाध्यक्ष अश्वनी शर्मा एवं वर्तमान भाजयूमो जिलाध्यक्ष सुनील यदु ने भाटापारा में आयोजित किसान सह श्रमिक सम्मेलन में फेंके गए दूषित भोजन को खाने से बड़ी संख्या में गायों की मौत के लिए कांग्रेस के अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को गौ की हत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने दावा करते हुए आरोप लगाया कि गौ हत्या का कांग्रेस का पुराना इतिहास है। अभी 02 सितंबर को भी नवा रायपुर में आयोजित राहुल गांधी की सभा में एवं पूर्व में सन 1966 में भी कांग्रेस ने गौ हत्याएं, गौ सेवकों पर गोली चलवाई थी। उन्होंने कहा गाय गौठान और गोबर की तारीफ जिस कार्यक्रम स्थल से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की। उसी कार्यक्रम की तैयारी के लिए सभा स्थल में बने गौठान की बलि पूर्व में ही चढ़ा दी गई थी,,,और आज इस कार्यक्रम के कारण और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कारण 40 से अधिक गाये कालकवलित हो गयी। गाय गौठान और गोबर को लेकर कांग्रेस के दावे की विपरीत जमीनी सच्चाई बिल्कुल अलग है जो आज दिख गई।
अनुसूचित जाति जिलाध्यक्ष डॉ मोहन बांधे एवं नगर भाजपा महामंत्री योगेश अंनत ने कहा कि कृषक सम्मेलन कार्यक्रम में आए किसानों, ग्रामीणो, क्षेत्रवासियो, कार्यकर्ताओं, कर्मचारियों को ऐसा खाना परोसा गया था जो खाने लायक नहीं था। उनके जीवन के साथ खिलवाड़ करने का काम हुआ। उन्होंने खाना नहीं खाया। वह सभी उसे छोड़कर चले गए और इस बासी भोजन को खाने से 40 से अधिक गायों की मृत्यु हो गई। कई गायें संक्रमण की शिकार हो गई हैं। प्रशासन कांग्रेस के दबाव में उस घटना को दबा रहा है, लीपापोती कर रहा है। एक तरफ इतने बड़े पैमाने पर गौ माता की मौत हो गई और प्रशासन आंकड़ा छिपा कर कम संख्या में गायों की मौत बताकर उसे दबाने में लगा हुआ है। यह स्पष्ट रूप से गौ हत्या का मामला है। दूषित भोजन से कई गौ माताएं बीमार हैं और कई की मौत हुई है। गौ हत्या का पाप कांग्रेस को लगेगा। हमारी मांग है कि उन गौ पालकों को, जिनकी गायों की मौत हुई है और जिनकी गायें संक्रमित हुई हैं, उन्हें सरकार उचित मुआवजा दें।
भाजयूमो जिलाउपाध्यक्ष सतीश सोनी, भाजयूमो मंडल अध्यक्ष आशिष टोडर,महामंत्री सतीश साहू ने कहा कि एक तरफ गोठान के नाम पर 1300 करोड़ का घोटाला इस सरकार ने किया। जिसे हमने जनता के बीच हर गौठान का दौरा कर प्रस्तुत किया। इस प्रकार से गौ माता की मौत की दोषी यह कांग्रेस पार्टी है। यदि गोठान में गौ माताएं होती तो इस प्रकार से उनकी मृत्यु नहीं होती। भ्रष्टाचार करने के लिए भूपेश बघेल सरकार ने गौठान बनाए लेकिन उन्हें खुला छोड़ दिया। सड़क पर लगातार घटनाएं हो रही हैं। गौ माता गोठानों की बजाय सड़क पर दिखती हैं क्योंकि गोठान में उनके लिए किसी तरह की व्यवस्था नहीं है।
भारतीय जनता पार्टी एवं युवा मोर्चा के अन्य पदाधिकारियों ने सामुहिक रूप से कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दौर ने भाटापारा क्षेत्र को कुछ नही दिया..
लेकिन निरीह गायों की जान ले ली...
उक्त अवसर पर दिलीप चक्रधारी, सुरेश मिश्रा, नरेद्र सेन, ललित दिवाकर, अभिषेक मिश्रा, विजय यादव, भरत डहरिया, बंटी ठाकुर, गोपी ध्रुव, भोला देवांगन, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन व भाजयूमो कार्यकर्ता उपस्थित थे..
0 Comments