विधायक शिवरतन शर्मा ने गुरुनानक वार्ड-संत माता कर्मा वार्ड के मध्य स्थित तालाब सौंदर्यीकरण के लिए भूमि पूजन किया
जनता के अधिकारों का हनन कर रही कांग्रेस सरकार: शिवरतन शर्मा
भाटापारा- नगर के गुरुनानक वार्ड-संत माता कर्मा वार्ड के मध्य स्थित तालाब के सौदर्यीकरण कार्य के लिए रविवार की सुबह उपाध्यक्ष भाजपा छत्तीसगढ़, विधायक शिवरतन शर्मा ने भूमिपूजन किया..
विधायक शिवरतन शर्मा ने वार्डवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि तालाब जैसे परपंरागत जल स्रोत की सुरक्षा और संधारण भविष्य की दृष्टि से अत्यंत आवश्यक है। इसके लिए समवेत प्रयास कर नगर व इसके आसपास स्थित तालाबों का सौंदर्यीकरण और समय-समय पर जीर्णोद्धार करना आवश्यक है।
विधायक शिवरतन शर्मा ने बताया कि इस हेतु प्रयास करते हुए मेरे द्वारा भाटापारा नगर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड, मातादेवालय वार्ड, दाऊ कृष्ण कुमार वार्ड-गांधी मंदिर वार्ड के मध्य (कल्याण सागर तालाब) शंकर वार्ड (कहिया तालाब), हथनी पारा-महावीर वार्ड के मध्य (नख्खि बाबा तालाब) में सौंदर्यीकरण का कार्य करवाया जा चुका है.. वही वर्तमान में सुभाष वार्ड (बांधा तालाब), परशुराम वार्ड एवं आप के गुरुनानक वार्ड-सन्त माता कर्मा वार्ड-बलभद्र वार्ड के मध्य स्थिति तालाब के सौंदर्यीकरण का कार्य करवाया जा रहा है...तालाबो के संधारण से पूरे शहर का जल स्तर बना रहेगा और आसपास का वातावरण भी शुद्ध रहेगा।
विधायक शिवरतन शर्मा ने प्रदेश सरकार पर तंज कसते हुए कहा की कांग्रेस राज के साढ़े चार साल छत्तीसगढ़ की जनता ने बड़ी कठिनाई से गुजारे है। इन वर्षों में विकास के काम तो दूर की बात मूलभूत सुविधाओं की भी अनदेखी इस कांग्रेस के सरकार ने की है। प्रधानमंत्री आवास, स्वच्छ पेयजल के लिए बनी अमृत मिशन योजना जैसी अनेक योजनाओं से जनता को वंचित रख कर उनके सामने भविष्य के लिए परेशानियां खड़ी कर दी है।
विधायक शर्मा ने कहा कि कांग्रेस राज के प्रदेश में साढ़े चार साल एवं प्रदेश की सबसे बड़ी नगर पालिका भाटापारा में काबिज कांग्रेस कार्यकाल के तीन साल बेहद निराशाजनक रहे। जितने भी वादे उन्होंने किए किसी वादे को पूरा नहीं किया है। आज जो भी विकास कार्य दिख रहे हैं वह भाजपा सरकार के 15 वर्षों में किए गए काम है। भाटापारा शहर में देखे तो हर वार्ड में भाजपा द्वारा सामुदायिक भवन जनता के उपयोग के लिए बनाए गए हैं। सड़के भाजपा सरकार ने बनाई है, पानी की व्यवस्था भाजपा सरकार के ही दौरान बेहतर हुई। परंतु आज भूपेश बघेल की सरकार में यह व्यवस्थाएं ठीक नहीं चल पा रही है।
आज नगर में चारो ओर गंदगी का आलम है,बजबजाती नालियां,चौक चौराहे पर कचरों का ढेर, बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट कांग्रेस शासित नगर पालिका की पोल खोल रहे है..बारिश नजदीक है नालों को सफाई व्यवस्था अब तक नही की गई है बारिश के समय नगर की जनता को फिर से घरों में पानी भरने की समस्या का सामना करना पड़ेगा..
उक्त कार्यक्रम में मोहन बांधे, सुनील यदु, टिक्कू नायडू,सुरेश मिश्रा, चन्द्रप्रकास ध्रुव, उमाशंकर वर्मा, गजानन्द ठाकुर, श्याम लाल ध्रुव, यशपाल ठाकुर, दसरथ चक्रधारी, जनक यदु, चरण धीवर, वैद्य नाथ धीवर,राम सिंह वर्मा, शिव वर्मा, थानेश्वर ध्रुव,शिवा गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में वार्डवाशी उपस्थित थे..
0 Comments