धान खरीदी को लेकर राज्य के राज्य के जिला कार्यालयों में कर्मचारियों को धान खरीदी प्रक्रिया व निरीक्षण के लिए संबंधित समिति कर्मचारियों ऑपरेटर,नोडल अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिसके तारतम्य में दिनांक 28/10/2022 को जिला बलोदाबाजार के पांचों विकासखंड के धान खरीदी के कार्य में नियुक्त कर्मचारियों का प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।
प्रशिक्षण में जिला DMO कार्यालय के माध्यम से जानकारी दिया गया की इस वर्ष पंजीकृत रकबे के अनुसार अनुमानित धान खरीदी के लक्ष्य के अनुसार लगने वाले कुल बरदानो में से लगभग 85%की संकलन किया जा चुका है!
जानकारी अनुसार समितियों , मिलरों,उपभोक्ता दुकान तथा नवीन बरदानों की समस्त संख्या लगभग खरीदी के अनुमानित लक्ष्य से 97% बारदाना की जानकारी हो चुकी है ,इसलिए किसानों से बरदाना खरीदने या किसानों के बारदानों में धान तौल करने की आवश्यकता इस वर्ष नही पड़ेगी।
पिछले वर्ष की खरीदी में बरदानो की किल्लत के कारण किसानों को 30-40 रुपए में खरीद कर धान तौल कराया गया था,जिसमे किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था,अब 2022-23 की धान खरीदी में यदि कहे अनुसार किसानों को खरीदी केंद्रों में बारदानों की व्यवस्था हो जाने से काफी सुविधा होगी।
फिलहाल सभी किसान निश्चित होकर बिना किसी समस्या के अपना धान बेच सकेंगे।
0 Comments