Ticker

6/recent/ticker-posts

ब्रह्मलीन हुए द्वारिका और ज्योर्तिमठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वतीजी: अनुयायियों में शोक की लहर, शिवरतन शर्मा ने सनातन धर्म को अपूर्णीय क्षति पहुंची।


शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी 99 साल के थे। श्री स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी दो मठ द्वारका और ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य थे। स्वरूपानंदजी आजादी की लड़ाई में जेल भी गए थे। इससे पहले शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलते ही हाल-चाल जानने के लिए भक्तों- अनुयायियों का तांता लगना शुरू हो गया 

2 सितम्बर 1924 को हुआ था जन्म

शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती का जन्म 2 सितम्बर 1924 को मध्य प्रदेश राज्य के सिवनी जिले के दिघोरी गांव में ब्राह्मण परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम धनपति उपाध्याय और मां का नाम गिरिजा देवी थी। इनका बच्चन का नाम पोथीराम उपाध्याय था। नौ वर्ष की उम्र में ही उन्होंने घर छोड़ कर धर्म यात्रायें प्रारम्भ कर दी थीं। इस दौरान वह काशी पहुंचे और यहां उन्होंने ब्रह्मलीन श्री स्वामी करपात्री महाराज वेद-वेदांग, शास्त्रों की शिक्षा ली। यह वह समय था जब भारत को अंग्रेजों से मुक्त करवाने की लड़ाई चल रही थी। जब 1942 में अंग्रेजों भारत छोड़ो का नारा लगा तो वह भी स्वतंत्रता संग्राम में कूद पड़े और 19 साल की उम्र में वह ‘क्रांतिकारी साधु’ के रूप में प्रसिद्ध हुए। इसी दौरान उन्होंने वाराणसी की जेल में नौ और मध्यप्रदेश की जेल में छह महीने की सजा भी काटी थी।

वे करपात्री महाराज की राजनीतिक दल राम राज्य परिषद के अध्यक्ष भी थे। 1950 में शारदा पीठ शंकराचार्य स्वामी ब्रह्मानन्द सरस्वती से दण्ड-सन्यास की दीक्षा ली और स्वामी स्वरूपानन्द सरस्वती नाम से जाने जाने लगे। 1950 में वे दंडी संन्यासी बनाए गए और 1981 में उन्हें शंकराचार्य की उपाधि मिली।

शिवरतन शर्मा ने  बताया अपूर्णीय क्षति 

श्री द्वारका-शारदा पीठ व ज्योतिर्मठ पीठ के जगतगुरु शंकराचार्य श्रद्धेय स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज का ब्रह्मलीन होना संत समाज की अपूरणीय क्षति है।


प्रभु श्री राम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने परमधाम में स्थान व शोकाकुल हिंदू समाज को यह दुःख सहने की शक्ति दें।


ॐ शांति!


Post a Comment

0 Comments