बलौदाबाजार रायपुर- किसानों को वित्तीय वर्ष 2019-20 में खरीदे गए धान की बोनस राशि का चौथा किस्त मार्च में मिलेगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जशपुर दो दिवसीय जशपुर प्रवास के दौरान शनिवार को गम्हरिया धान खरीदी केन्द्र के निरीक्षण के दौरान किसानों के पूछे जाने पर चौथे किस्त की राशि इसी वित्तीय वर्ष में मिलने की बात कही। उन्हाेंने कहा कि मार्च के महीने तक सभी किसानों को बोनस की पूरी राशि मिल जाएगी।
गम्हरिया धान खरीदी केन्द्र के निरीक्षण के दौरान किनकेला, पुत्रीचैरा, लुईकोना, सारुडीह, पतराटोली, साईटांगरटोली, पोड़ी, गलोंडा, पैकू और टिकैतगंज गांव के किसान खरीदी केन्द्र में मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने किसानों को बताया कि वर्तमान खरीफ मौसम में खरीदे जा रहे धान के लिए राजीव किसान न्याय योजना के अंतर्गत अतिरिक्त राशि की पहली किस्त मई में दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि किसानों को तीसरे किश्त की राशि का भुगतान दीपावली के कुछ दिन पहले किया गया था।
गम्हरिया खरीदी केन्द्र के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने किसानों से धान खरीदी की व्यवस्था और भुगतान की जानकारी ली। किसानों ने धान खरीदी की व्यवस्था को दुरूस्त बताते हुए मुख्यमंत्री को जानकारी दी कि उनके द्वारा गम्हरिया धान खरीदी केंद्र में दो दिन पहले बेचे गए धान का भुगतान हो गया है। वहां मौजूद ग्राम साईटांगरटोली के किसान खैरूद्दीन ने बताया कि उन्हें दो-तीन दिन पहले चालू खरीफ मौसम के बेचे गए धान के लिए एक लाख 20 हजार रुपए का भुगतान हुआ है।
दौरान खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, संसदीय सचिव चिंतामणि महराज, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, मुख्यमंत्री के सलाहकार विनोद वर्मा, विधायक विनय भगत, सरगुजा संभाग की आयुक्त जिनेविवा किंडो और कलेक्टर महादेव कावरे भी उपस्थित थे।
0 Comments