Ticker

6/recent/ticker-posts

1949 नए मरीज,13 की मौत :बिग ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य कर्मियों के हड़ताल का असर टेस्टिंग पर?… कोरोना की तेज रफ्तार हुई धीमी… प्रदेश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा 86 हजार के पार… प्रदेश में बीमार मरीजों की संख्या 37 हजार के पार… आज कुल 1949 नए मरीज… वहीं आज 13 की मौत… देखिए जिलेवार आंकड़े….


रायपुर 20 सितंबर 2020। छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण का ग्राफ थमने का नाम नहीं ले रहा है।अब तक 86 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं।आज 1949 नए मरीज मिलने की पुष्टि हुई है। प्रदेश में लगातार बढ़ती संक्रमित मरीजों की संख्या चिंता जनक है। अब छत्तीसगढ़ में कुल एक्टिव मरीज 37853 हो गए हैं।

आज 921 मरीज डिस्चार्ज हुए है.

आज कुल नए 1949 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई है जिला रायपुर से 812, दुर्ग से 257, बालोद व कांकेर से 107-107, बिलासपुर से 89, दंतेवाड़ा से 74, महासमुंद से 59, सरगुजा से 57, राजनांदगांव से 53, जांजगीर-चांपा से 52, रायगढ़ से 49, बेमेतरा से 40, धमतरी से 38, सूरजपुर से 34, बलरामपुर से 30, कोरबा से 26, बस्तर से 25, कबीरधाम से 15, गरियाबंद से 12. नारायणपुर से 07, कोरिया से 03, बलौदाबाजार से 02 मुंगेली से 01| आज पाए गए पॉजिटिव मरीजों को अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती किये जाने की प्रक्रिया जारी है।

• आज की डेथ रिपोर्ट में कुल 13 डेथ की जानकारी प्राप्त हुई है, इनमें से 07 डेथ्स को-मॉर्बिडिटी केटेगरी की हैं, जिनमें हाइपरटेंशन, सिरोसिस लीवर, हाइपोथायरायडिज्म, रूमेटाईट आर्थराइटिस विथ हाईपरटेन्शन तथा डायबिटीज जैसी बीमारियाँ को मॉबिडिटी कैटेगरी में शामिल है, इन्हें कोविड पॉजिटिव होना भी पाया गया है कोविड केटेगेरी की कुल डेथ्स 06 है।

छत्तीसगढ़ राज्य में अब तक कुल 86183 संक्रमित मिले है,जिसमें 45653 मरीज स्वस्थ्य हो चुके है।677 की मृत्यु हो चुकी है।शेष 37853 मरीजों का उपचार जारी है।प्रदेश में लगातार बढ़ती संक्रमित मरीजों की संख्या चिंता जनक है।

  • एक्टिव 37853 मरीजों में
  • दुर्ग से 4346 (64 मृत)
  • राजनांदगांव से 3278 (33 मृत)
  • बालोद से 818 (1 मृत)
  • बेमेतरा से 369 (8 मृत)
  • कवर्धा से 1077 (5 मृत)
  • रायपुर से 9592 (319 मृत)
  • धमतरी से 878 (3 मृत)
  • बलौदाबाजार से 892 (15 मृत)
  • महासमुंद से 918 (17 मृत)
  • गरियाबंद से 474 (10 की मृत)
  • बिलासपुर से 2981 (72 मृत)
  • रायगढ़ से 1963 (36 मृत)
  • कोरबा से 910 (5 मृत)
  • जांजगीर-चांपा से 1764 (16 मृत)
  • मुंगेली से 681 (1 मृत)
  • गौरेला पेंड्रा मरवाही से 226
  • सरगुजा से 707 (13 मृत)
  • कोरिया से 636 (10 मृत)
  • सूरजपुर से 566 (4 मृत)
  • बलरामपुर से 257 (1 मृत)
  • जशपुर से 284 (2 मृत)
  • जगदलपुर से 1074 (6 मृत)
  • कोंडागांव से 379 (1 मृत)
  • दंतेवाडा से 874 (3 मृत)
  • सुकमा से 483 (3 मृत)
  • कांकेर से 714 (8 मृत)
  • नारायणपुर से 379
  • बीजापुर से 446 (6 मृत) है।

बलौदाबाजार-भाटापारा

बलौदाबाजार जिले में आज कोरोना के 21 नए मरीज़ों की पहचान की गई है। वहीं 32 मरीज़ों को स्वस्थ होने पर छुट्टी दे दी गई। इस प्रकार जिले में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 2 हज़ार 355 तक पहुंच गई है। जिले में 2 मौत भी रिकार्ड की गई। बलौदाबाजार विकासखण्ड के ग्राम भरसेला बड़े निवासी 48 वर्षीय पुरुष और कसडोल के ग्राम अरवे निवासी 38 वर्षीय पुरुष शामिल हैं। उन्हें कोरोना के साथ ही अन्य जटिल बीमारियां की भी शिकायत थी। इसके साथ ही जिले में मौत की संख्या बढ़कर 27 तक पहुंच गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ खेमराज सोनवानी ने बताया कि आज मिले 21 मरीज़ों में जिला अस्पताल से 6 मरीज़, पलारी से 9 मरीज़, बिलाईगढ़ से 2 मरीज़, सिमगा से 3 मरीज़ और भाटापारा से 1 मरीज़ की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने बताया कि बेहतर इलाज के बाद 1 हज़ार 66 मरीज़ स्वस्थ होकर अपने घर पहुंच गए हैं। जिले में सक्रिय मरीज़ों की संख्या अब 1 हज़ार 262 रह गई है, जिनका इलाज़ जिला कोविड अस्पताल, कोविड सेन्टरों और होम आइसोलेशन में किया जा रहा है।

2 और 7 वर्षीय बहनों, एनटीपीसी, सीएसईबी कर्मियों सहित रविवार को 123 कोरोना संक्रमितों की हुई पहचान


मजबूत इच्छाशक्ति एवं हिम्मत से 95 वर्षीय
बुजुर्ग श्रीमती मुनगा बाई ने दी कोरोना को मात
कोविड-19 केयर सेंटर डोंगरगांव में स्वस्थ हुई

डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम छिडो की 95 वर्षीय बुजुर्ग आदिवासी महिला श्रीमती मुनगा बाई ने कोरोना संक्रमण की बीमारी को मात दी है। अपनी मजबूत इच्छाशक्ति एवं हिम्मत से वे ऐसा कर सकी। कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर वे कोविड-19 केयर सेंटर डोंगरगांव में भर्ती थीं। जहां डॉक्टर की निगरानी में वे स्वस्थ हुईं और उन्हें कोविड-19 केयर सेंटर से डिस्चार्ज कर दिया गया है।


कोरोना को मात देकर 10 व्यक्ति लौटे घर
कोविड अस्पताल में 39 कोरोना संक्रमित मरीजों का ईलाज जारी

अम्बिकापुर 20 सितम्बर 2020/ संयुक्त संचालक एवं मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक ने बताया है कि अम्बिकापुर नगर निगम अंतर्गत नमनाकला के 35 वर्षीय पुरुष, बौरीपारा के 40 वर्षीय पुरुष, 48 वर्षीय पुरुष, 48 वर्षीय महिला, लक्ष्मीपुर के 31 वर्षीय पुरुष, 30 वर्षीय महिला, नमनाकला के 38 वर्षीय पुरुष, दरिमा के 35 वर्षीय पुरुष, छिन्दकालों की 26 वर्षीय महिला एवं 26 वर्षीय महिला को 5 दिन के हॉस्पिटलाईजेशन होने के उपरांत लक्षण रहित पाए जाने पर आज डिस्जार्च कर दिया गया है। कोविड अस्पताल अम्बिकापुर में 20 सितम्बर की स्थिति में 39 मरीज भर्ती हैं जिनका ईलाज जारी है। भर्ती मरीजों में सरगुजा जिले के 29, कोरिया जिले के 03 तथा सूरजपुर जिले के 07 मरीज हैं जिसमें 05 महिला, 31 पुरुष और 03 बालक शामिल हैं। अब तक कोविड अस्पताल में कुल 765 कोरोना मरीज भर्ती किये गए हैं जिनमें से 687 मरीज पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर घर वापस लौट गए हैं तथा 13 मरीज रिफर, एवं 13 मरीज स्थानांतरित हैं।
कोविड-19 वार्ड में भर्ती 31 मरीज माईल्ड सिम्पटम हैं। श्वास लेने में तकलीफ के कारण कुल 11 मरीजों को आईसीयू में रखा गया है एवं 03 अन्य मरीजों को समय-समय पर ऑक्सीजन दिया जा रहा है। बाकी सभी मरीज एसिम्पटोमेटिक हैं। भर्ती 3 मरीज को उच्च रक्तचाप, 04 मरीज को मधुमेह एवं उच्च रक्तचाप तथा 03 मरीजों को मधुमेह की बीमारी है। चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ द्वारा मरीजों की सतत् निगरानी कर उपचार किया जा रहा है। मरीजों का बीपी पल्स एवं ऑक्सीजन सेचूरेशन एवं अन्य वाईटल्स सामान्य है।

कल कुल 2617 नए मरीजों की पुष्टि हुई है,वही कल कुल 1176 मरीज डिस्चार्ज हुए है।वहीं कल 19 की मौत भी हुई हैं।

Post a Comment

0 Comments