बलौदाबाजार रायपुर 18 जुलाई 2020। छत्तीसगढ़ में 21 जुलाई से लॉकडाउन लगाया जायेगा।
कलेक्टरों को इस बात का अधिकार दिया गया है कि वो जिलों में कोरोना की स्थिति को देखकर फैसला लेंगे।
आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में मंत्रियों के साथ बैठक हुई, जिसमें इस बात का निर्णय लिया गया है कि 21 जुलाई के बाद प्रदेश में लॉकडाउन लगाया जायेगा।
हालांकि इसकी अवधि अभी तय नहीं हुई है। जिलों की स्थिति के आधार कलेक्टर निर्णय लेंगे कि लॉकडाउन कितने दिनों का होगा, हालांकि ये लॉकडाउन 7 दिन से कम का नहीं होगा।
एक बार फिर प्रदेश में लॉकडाउन लागू करने का फैसला किया है। यह लॉकडाउन 7 दिनों का होगा और इसके लिए क्या नए दिशा निर्देश होंगे? यह किस जिले में लागू होगा, इसका क्या प्रारूप होगा इन तमाम बातों के लिए कलेक्टर को अधिकार दिए गए हैं। 21 जुलाई के बाद लॉकडाउन होगा।
आपको बता दें कि प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या 5000 से ज्यादा पहुंच गयी है, वहीं राजधानी रायपुर में भी मरीजों की संख्या 1000 से ज्यादा हो गयी है।
0 Comments