संक्रमित मरीज पाए जाने के बाद कलेक्टर किरण कौशल ने कहा कि आस-पास के इलाकों के लोगों का सेंपल लिया गया था। इन्हीं में से संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। फिलहाल इलाके को सील कर दिया गया है। वहीं, कुछ लोगों को क्वारंटीन किया गया है।
इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि यहां से और मरीजों की पुष्टि हो सकती है। हमें इस बात की चिंता थी। ये सभी एक ही ग्रुप के हैं। इस क्षेत्र को सील कर दिया जाएगा। सरकार को इसी बात की चिंता थी कि ये फैल सकता है। हमने कोरोना संक्रमितों के लिए 4500 बिस्तरों की व्यवस्था की गई है। वहीं, रिम्स में भी 700 बिस्तरों की व्यवस्था की गई है। हालात को देखते हुए प्राइवेट अस्पतालों को लिया जाएगा। 400 परिवारों को क्वारंटीन किया गया है। आगे भी जांच जारी रहेगी
सिंहदेव ने कहा कि कटघोरा और कोरबा को बंद करने का फैसला लिया गया है। वहीं, कुछ स्थानों को और सील किया जा सकता है। संक्रमण अगर ज्यादा बढ़े तो लॉक डाउन आगे और बढ़ाया जा सकता है। संक्रमित पाए गए सभी लोग एक घटना से जुड़े हुए हैं।
0 Comments